मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चार साल से अधर में लटकी MPPSC 2019 परीक्षा का अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी कर दी है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 का जो परिणाम आया उसमें टॉप 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है। मंगलवार देर रात घोषित परिणाम के अनुसार, प्रिया पाठक राज्य सेवा परीक्षा 2019 में शीर्ष स्थान पर रहीं और उप जिलाधिकारी पद पर चयनित हुईं। डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चार साल से अधर में लटकी MPPSC 2019 परीक्षा का अंतिम परिणाम और चयन सूची जारी कर दी है। राज्य सेवा परीक्षा 2019 का जो परिणाम आया उसमें टॉप 10 सफल उम्मीदवारों में 7 महिलाओं ने जगह बनाई है।
Comments (0)