देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रामेन डेका ध्वजारोहण किया। वही संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दस वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्ष 2014 में डॉ. रमन सिंह के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीजी कॉलेज मैदान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
अंबिकापुर में CM साय ने फहराया तिरंगा
मुख्यमंत्री साय समारोह में शामिल होने शनिवार को ही अंबिकापुर पहुंच गए थे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पीजी कॉलेज मैदान में हो रहा है।
Comments (0)