राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं को 'शहर सरकार' ने बड़ा तोहफा दिया है। 30 अगस्त, बुधवार को महिलाएं रेड यानी, सिटी बसों में पूरे दिन फ्री में सफर कर सकेंगी। वे कुल 368 बसों में कहीं भी बगैर रुपए दिए आना-जाना कर सकती हैं।
भोपाल में BCLL महिलाओं-युवतियों को फ्री में बस सेवा देगी। सुबह 6 से रात 9 बजे तक महिलाएं और युवतियां बसों में सफर कर सकेंगी। शहर के अलावा महिलाएं बसों से मंडीदीप, भोजपुर तक आना-जाना कर सकेंगी। महापौर मालती राय ने यह घोषणा की है। पिछले साल भी रक्षाबंधन पर यह सुविधा दी गई थी।

Comments (0)