छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज यानी 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। प्रदेश में रात का पारा बढ़ेगा। इससे पहले, उत्तरी हवा के चलते रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई थी। हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
7 फरवरी को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो बलरामपुर-रामानुजगंज में 5.4 डिग्री सेल्सियस और सरगुजा में 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कुछ हिस्सों सरगुजा संभाग में ठंडी का असर जारी है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन के समय में गर्मी का अहसास हो रहा है, रात के समय में भी ठंड कम हो गई है।
Comments (0)