बीजेपी के दिग्गज नेता आज से 51 परसेंट के वोट का लक्ष्य लेकर बूथ पर उतरेंगे। आज से 3 दिवसीय शक्ति सम्मेलनों का आगाज होगा। 3 दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज के साथ तमाम बीजेपी के दिग्गज बूथ पर जुटेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शक्ति अभियान का आगाज करेंगे। वीडी शर्मा भोपाल के संत हिरदाराम नगर के बूथों से शक्ति अभियान का आगाज करेंगे। वहीं प्रहलाद सिंह पटेल जबलपुर की पाटन विधानसभा के बूथों पर सम्मेलन की शुरुआत करेंगे।
पार्टी का बूथ कार्यकर्ता पार्टी की मूल ताकत
तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन में प्रदेश के हर पार्टी मंडल पर कार्यकर्ता विजय का संकल्प लेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि, मां दुर्गा के पवित्र नवरात्रि पर्व में 12 हजार से अधिक शक्ति केन्द्रों पर होगा तीन दिवसीय "शक्ति सम्मेलन" 17 से 19 अक्टूबर के बीच बूथ के कार्यकर्ता 'फिर इस बार भाजपा सरकार' जयघोष के साथ लेंगे "बूथ विजय" का संकल्प। पार्टी का बूथ कार्यकर्ता पार्टी की मूल ताकत है। इसी के चलते पार्टी ने बूथ विस्तारक और बूथ सशक्तिकरण तक का अभियान चलाया। सभी 64 हजार 530 बूथों का डिजिटलाइजेशन किया गया। 12 हजार शक्ति केंद्र सशक्त बनाए। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए भाजपा कल से तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन आयोजित कर रही है।
ये बूथ विजय की रणनीतिक तैयारी है
वीडी शर्मा ने कहा, पार्टी के एक शक्ति केंद्र पर लगभग छह बूथ आते हैं। इन शक्ति सम्मेलनों में सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रह कर बूथ विजय के संकल्प को पूरा करने की तैयारी करेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी 17, 18 और 19 तारीख को होने वाले सम्मेलनों में सहभागिता करेंगे। ये बूथ विजय की रणनीतिक तैयारी है। हर बूथ पर 51 फीसदी वोट शेयर कैसे आए, ये विचार इस दौरान किया जाएगा। वीडी शर्मा बोले- 2023 का ये चुनाव बूथ पर लड़ा जाएगा।
Read More: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी, कमलनाथ का वचन पत्र बनेगा चुनाव जीतने की गांरटी
Comments (0)