CG News : जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत बनाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जैसे ही नरियरा को नगर पंचायत बनाने की आदेश मिला वैसे ही क्षेत्र में राजनीति भी शुरू हो गई। ग्राम पंचायत नरियरा के कुछ ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत बनाहिल को नगर पंचायत नरियरा में विलय करने की संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप है। जिस पर आज ग्राम पंचायत बनाहिल के युवाओं के द्वारा नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को विल ना करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जाता है। ग्रामीणों का कहना है। कि ग्राम पंचायत नरियरा से ग्राम पंचायत बनाहिल को किसी प्रकार की कोई संबंध नहीं रहा है इसलिए ग्राम पंचायत बनाहिल को नगर पंचायत नरियरा में जोड़ना उचित नहीं है ग्रामीणों ने कहा कि यदि नगर पंचायत नरीयरा में ग्राम पंचायत बनाहिल का विलय किया जाएगा तो उनके द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और इनका विरोध लगातार जारी रहेगा ग्रामीणों का यह भी कहना है। कि कुछ साल पहले ग्राम पंचायत बनाहिल झलमला ग्राम पंचायत का आश्रित ग्राम पंचायत हुआ करता था इसलिए आश्रित ग्राम होने का दर्द क्या होता है। हम लोग अच्छे से समझते हैं उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने मनमानी करते हुए नगर पंचायत नरियरा में ग्राम पंचायत बनाहिल को जोड़ता है तो लगातार इसका विरोध किया जाएगा।
CG