शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है। शादी-विवाह अटेंड करने के लिए लोग अपने घर की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में इस समय काफी भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेन में भीड़ के चलते कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। इस बीच देखने को मिलता है कि ट्रेन में कई यात्री बिना टिकट के सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। बताते चले कि ट्रेन में बिना टिकट के सफर करना कानूनन गलत है। कई बार लोग बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हैं। खासतौर पर कम दूरी की ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन में या फिर कम दूरी का सफर करने वाले यात्री बिना टिकिट ही सफर कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना अब आपके लिए महंगा पड़ सकता है। क्योंकि, अब रेलवे द्वारा न सिर्फ आपसे जुर्माना वसूला जाएगा बल्कि, कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है। शादी-विवाह अटेंड करने के लिए लोग अपने घर की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में इस समय काफी भीड़ देखने को मिल रही है।