छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक फूड बैंक शुरु हुआ हैं। यहां लोगों को गरम-गरम नाश्ता मिलेगा। यहा पर एक स्कीम भी लागू हुई है, जिसे महापौर एजाज ढेबर ने लॉन्च किया। इसके तहत आप 1 किलो पॉलिथिन लेकर यहां आएंगे और गरम नाश्ता मुफ्त में खाएंगे। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि शहर को प्लास्टिक फ्री करने के मकसद से इस अभियान की शुरुआत हो रही है। यहा आए प्लास्टिक को उपयोग से हटा दिया जाएगा। इसे केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार नष्ट किया जाएगा।
महिला समूह को सौंपा गया है
ये फूड बैंक रायपुर के शास्त्री बाजार में शुरु किया गया है। इसका संचालन शहर की महिला स्व सहायता समूह जानवी महिला समूह को सौंपा गया है। महिलाओं की टीम यहां पर लोगों के लिए नाश्ता तैयार करेगी और प्लास्टिक की पॉलीथिन को लेकर आने वालों को यह नाश्ता मुफ्त में दिया जाएगा। एक तरह से ये प्लास्टिक जमा करने का अभियान हैं।
पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज से भी अनूठा प्रयास
रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और जोन कमिश्नर विनय मिश्रा ने बताया कि ऐसी व्यव्स्था रायपुर शहर में पहली बार की जा रही है। ये न सिर्फ शहर को साफ रखने बल्कि पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज से भी अनूठा प्रयास है, जिसे लोगों का सपोर्ट मिलेगा।
कारों में डस्टबिन हमेशा हो
नगर निगम रायपुर ने कारों में भी डस्टबिन अनिवार्य कर दिया है। महापौर एजाज ढेबर के निर्देश के बाद से गाड़ियों के सभी शोरुम नई कारों के साथ डस्टबिन दे रहे हैं। नगर निगम का निर्देश है कि कारों में डस्टबिन हमेशा हो और कचरा इसा में डाला जाए, बाद में कूड़ा किसी सही जगह पर फेंका जाए। रायपुर में डस्बिन कतो लेकर इस तरह की अनिवार्यता पहली बार है। दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में रायपुर को देश का सबसे साफ शहर बनाने की कवायद जारी है।
ये भी पढे़-
सीएम भूपेश बघेल ने दी नारायणपुर को दो तहसीलों की सौगात
सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन कर दिया जाएगा
1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक भी बैन कर दिया जाएगा। हाल में ही गोलबाजार में 7 दुकानों में छापा मारकर नगर निगम की टीम ने लगभग 200 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त किया था। कारोबारियों पर कुल 20 हजार रुपये का फाइन भी लगाया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक की कैटेगरी में प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे की स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कैंडी स्टिक, थर्माकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, चम्मच, ग्लास वगैरह शामिल हैं। इसे लेकर भी दुकानों की जांच की जा रही हैं।
ये भी पढे़-
यूपी के सीएम ऑफिस का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर सरकार ने दी ये जानकारी
Comments (0)