मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों आवारा कुत्ते मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं। वे राह चलते लोगों को निशाना बनाते हैं। सबसे ज्यादा उनके निशाने पर बच्चे होते हैं। इन आवारा कुत्तों के खिलाफ नगर निगम ने मुहिम चलाई, मगर, पेट लवर्स इस अभियान को सफल नहीं होने दे रहे।
राहगीरों को काट रहे आवारा कुत्ते
राजधानी भोपाल के लगभग हर हिस्से से आवारा कुत्तों द्वारा सड़क चलते लोगों को काटने की खबरें आ रही है। इनमें बच्चों को काटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भोपाल के दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर आवारा कुत्तों द्वारा राहगीरों को काटने के मामले सामने आए। अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में कुत्तों के हमले में घायल लोग पहुंच रहे हैं।छोटे बच्चे निशाने पर
बीते कुछ दिनों में नगर निगम तक 320 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की शिकायतें आई। ज्ञात हो कि राजधानी में 10 जनवरी को सात माह के एक मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला था। उसके बाद से ही आवारा कुत्तों द्वारा काटने के मामले सामने आ रहे हैं। उसके बाद से लगातार शिकायतें बढ़ रही है।पेट लवर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज
प्रशासन भी सक्रिय हुआ और जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन ने भी आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। मगर, इस अभियान में सबसे बड़ी बाधा पेट लवर्स बन रहे हैं। नगर निगम का जो दल कुत्तों को पकड़ने जाता है, उस पर पेट लवर्स हमला करने को तैयार हैं। पिपलानी थाने में तो पेट लवर्स के खिलाफ शिकायत भी की गई है और बताया गया है कि आवारा कुत्ते को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी।Read More: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले MP में स्वच्छता अभियान, अब थानों की होगी साफ–सफाई
Comments (0)