मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम आज चंबल अभयारण्य का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मुरैना पहुंचेगे। जहां वह चंबल अभयारण्य में चंबल नदी और घड़ियाल सेंचुरी की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगे चंबल अभयारण्य को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार होगी। विश्व में सर्वाधिक घड़ियाल चंबल नदी में हैं। विश्व में लगभग 3 हजार घड़ियाल हैं जिसमें 85 प्रतिशत चंबल नदी पर आश्रित हैं। लुप्तप्राय गांगेय डॉल्फिन को चंबल नदी में संरक्षण को लेकर भी रूपरेखा तैयार होगी। चंबल नदी में पाए जाने वाले कछुआ परिवार की 08 दुर्लभ प्रजातियां के संरक्षण पर भी प्लानिंग होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम आज चंबल अभयारण्य का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मुरैना पहुंचेगे।
Comments (0)