भोपाल, वन विहार घूमना अब महंगा हो गया है। दो साल बाद वन विहार के फीस में बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिएसंशोधित दरें जारी कर दी गई हैं। यह दरें 7 नवंबर, 2024 से प्रभावशील होंगी। ऐसे में गुरुवार से अगर आप वन विभाग जाएंगे तो आपको अधिक राशि चुकानी होगी।
भोपाल वन विहार में आज से सैर महंगा हो गया है। दो साल बाद वन विभाग ने फीस में बढ़ोतरी की है। बाइक से आने वाले लोगों को अब 60 की जगह 80 रुपए देने होंगे। वहीं, पांच वर्ष की उम्र वाले बच्चों के लिए सब कुछ फ्री रहेगा।