केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर दौरे पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को ढ़ेर सारी बधाई दी। वहीं दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चंद्रयान-3 को लेकर कहा कि ये एक अद्भुत क्षण हैं। भारत का तिरंगा आज चांद पर गाड़ कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारे इसरो के वैज्ञानिक और संस्था ने भारत का नाम विश्व पटल पर ही नहीं बल्कि पूरी सृष्टि में उजागर किया है। उन्होंने कहा कि मैं सारे वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं, और विश्वास दिलाना चाहता हूं कि विज्ञान और टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत अब अग्रसर होगा।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों ग्वालियर दौरे पर है। उन्होंने यहा पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सभी को ढ़ेर सारी बधाई दी। वहीं दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा है।