CG NEWS : रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। उनके साथ बेटी इतिश्री भी आ रहीं हैं। राष्ट्रपति भवन से सुबह वे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 9.25 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में 11.05 बजे उनका आगमन होगा, जहां राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मेयर एजाज ढेबर उनकी अगुवाई करेंगे। साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उनका स्वागत करेंगे।