ग्वालियर, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं व जीवन चरित्र के माध्यम से प्रकृति व गौवंश के महत्व एवं गांव की संस्कृति को प्रतिष्ठित किया। उनके जीवन का हर पक्ष प्रेरणादायी है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि मनुष्य में हर प्रकार के कष्ट निवारण की क्षमता विद्यमान है।
यह बात सीएम यादव ने ग्वालियर की आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन पूजन एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा समाज की भलाई के लिये रखे गए आदर्शों को सामने लाने के लिये सरकार ने गौ पूजन एवं गोवर्धन पूजन करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में 108 टन गोबर से बने पर्वत की पूजा की और गौमाता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार धार्मिक काम करेगी, अधर्म नहीं।