लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के बीच दल बदल का खेल भी जारी है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। इसमें छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र भी शामिल है।
लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में एक बार फिर बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी की है।