मध्यप्रदेश विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना रहा। कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्यपाल प्रदेश के रोडमैप को पेश कर रहे थे, लेकिन विपक्ष की हरकतों ने इस महत्वपूर्ण सत्र को प्रभावित किया।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना
मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने तीन मंत्रियों पर सवाल उठाए और सरकार की नीतियों पर हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं कर रही है।
इंदौर मामले में पहली बार आईएएस निलंबित – कश्यप
इंदौर मामले में पहली बार आईएएस अधिकारी को निलंबित किया गया है, जिसे प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली की तरह मप्र में भी कांग्रेस नेतृत्व दिशाहीन है।
सीएम की अपील
मुख्यमंत्री ने सदन में सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राज्य के विकास और जनता के हित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में संवाद और सहयोग ही लोकतंत्र की मजबूती है। मंत्री चेतन्य कश्यप ने भी सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लें और विचार साझा करें, ताकि विधानसभा की कार्यवाही प्रभावी और उत्तरदायी बने।
Comments (0)