अब दोपहर में धूप चुभने लगी है। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का एक दौर आने की संभावना है। हालांकि एक से दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
2 दिनों बाद फिर शुरू होगा ठंड का दौर
रविवार को एमपी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजगढ़ के अलावा सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। सर्वाधिक न्यूनतम पारा सिवनी में 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
भोपाल में 10.2 डिग्री, ग्वालियर में 12.2 डिग्री, इंदौर में 12.1 डिग्री, पचमढ़ी में 10.5 डिग्री, राजगढ़ में 8.6 डिग्री, उज्जैन में 10.7, जबलपुर में 14.2 डिग्री और सिवनी में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
कैसा रहेगा मौसम?
एमपी में कोहरे की स्थिति नजर नहीं आई। अधिकतर जिलों की दृश्यता अधिक रही। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। किसी भी जिले को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है।
आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। फिर तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं।
Comments (0)