राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 25 मार्च (बुधवार) को घोषित किया जाएगा।छात्र सुबह 11:30 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केंद्र कार्यालय में शुरू होगी, इसके बाद 11:30 बजे रिजल्ट पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा।
प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न के अनुसार आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुईं।
इन परीक्षाओं में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रदेशभर के 322 मूल्यांकन केंद्रों में किया गया।
इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों का मूल्यांकन कर अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की।