रायपुर। देशभर के साथ जिले में भी आज NEET (UG)-2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है।
1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
एडमिट कार्ड और फोटो आईडी अनिवार्य
सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
बायोमेट्रिक और सुरक्षा जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
NTA ड्रेस कोड का करना होगा पालन
अभ्यर्थियों को NTA द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।