रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने दौरे की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि वे देश के बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने बस्तर जा रहे हैं और जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा व राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करेंगे। चर्चा है कि पीएम मोदी बस्तर के करनपुर स्थित CRPF कैंप पहुंचकर जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं।
पहली बार छत्तीसगढ़ में दिवाली मनाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के बीच मनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वे अपने बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण को सलाम करने की बात कही है। पीएम मोदी लगातार 13वीं बार देश के जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। हालांकि, छत्तीसगढ़ में दिवाली मनाने का यह उनका पहला अवसर होगा।
CRPF के करनपुर कैंप पहुंचने की संभावना
प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे को लेकर करनपुर स्थित CRPF कैंप की चर्चा तेज है।ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी कैंप में पहुंच सकते हैं और वहां तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।
लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। इस दौरान वे सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाते हैं।इस बार बस्तर में दिवाली मनाने का उनका फैसला छत्तीसगढ़ के लिए खास माना जा रहा है।
पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दिवाली
प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 2025 में गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने नौसेना के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की थीं।वहीं, साल 2024 में प्रधानमंत्री गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने BSF, थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी थीं।इस बार प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि वे पहली बार छत्तीसगढ़ में जवानों के साथ दीपावली मनाने जा रहे हैं।