लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया।हालांकि कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है, लेकिन प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अभनपुर पहुंचे हैं।
सीनियर नेताओं और पूर्व मंत्रियों से की चर्चा
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों के साथ करीब 40 मिनट तक बैठक की। इसके अलावा करीब 70 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला, जिसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। गुरु रुद्र कुमार ने बताया कि राहुल गांधी के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण भी दिया।
राहुल गांधी के दौरे पर BJP विधायक का तंज
राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि वह ‘आलू से सोना निकालने’ की ट्रेनिंग देने आए हैं।