रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर पुलिस कमिशनरते में डायल-112 सेवा के विस्तार के तहत 54 नए वाहनों को शामिल किया गया है। इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता बढ़ेगी।
पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ भव्य कार्यक्रम
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रायपुर जिले के विधायक, महापौर और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
एक कॉल पर तेजी से पहुंचेगी डायल-112 टीम
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर और तेज सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब डायल-112 सेवा के जरिए एक फोन कॉल पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंचेगी और जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
रिस्पॉन्स टाइम कम होने का दावा
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। इससे अपराध नियंत्रण, दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्य पहले से अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।
जनता की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती
डायल-112 सेवा का यह विस्तार राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। नई सुविधाओं के जरिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।