रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका इलाके में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गरुड़ के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
फ्लाईओवर के पास घायल मिला था युवक
जानकारी के मुताबिक आशीष गरुड़ तेलघानी नाका फ्लाईओवर के पास गंभीर हालत में घायल अवस्था में मिला था। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान मेकाहारा में मौत
पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोस्तों पर गया शक
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया था। पूछताछ में दोस्तों के बयान लगातार बदल रहे थे, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।
कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
गंज थाना पुलिस ने संदिग्ध युवकों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों राज नायक और प्रकाश सोना को गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके।