ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से दानापुर के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 6 मई से 18 जून 2025 के बीच ट्रेन के 7 फेरे लगेंगे। जो MP के बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, रतलाम, उज्जैन रेलवे स्टेशन से गुजरेगी।
प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। यह रात 9 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। रात 12.10 बजे बीना, रात 1.30 बजे सागर, तड़के 3 बजे दमोह, सुबह 6 बजे कटनी मुड़वारा, सुबह 7.45 बजे सतना पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए यह बुधवार शाम 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
प्रत्येक बुधवार को दानापुर से रात 10.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8.50 बजे सतना, सुबह 10.35 बजे कटनी मुड़वारा, दोपहर 12.10 बजे दमोह, दोपहर 1.25 बजे सागर, शाम 4.5 बजे बीना और शाम 7 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। ट्रेन शुक्रवार सुबह 7.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन
यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे आरा, बक्सर, मानिकपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, उज्जैन, रतलाम, छायापुरी, नाडियाड जैसे स्टेशनों पर भी ठहरेगी।
Comments (0)