भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय DISHA (विकास समन्वय एवं निगरानी) समिति में ज़ीशान सिद्दीकी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
क्या है राज्य स्तरीय DISHA समिति
राज्य स्तरीय DISHA समिति एक उच्च स्तरीय सरकारी निकाय है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की 101 से अधिक प्रमुख योजनाओं के कुशल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करना है।
बैठकों में शामिल होंगे नियुक्त सदस्य
जारी पत्र के अनुसार समिति में नियुक्त सदस्यों को राज्य स्तरीय DISHA समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। यह आदेश भारत सरकार की ओर से जारी किया गया है।
भाजपा माइनॉरिटी मोर्चा में निभा रहे अहम जिम्मेदारी
वर्तमान में ज़ीशान सिद्दीकी भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला माइनॉरिटी मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी
ज़ीशान सिद्दीकी की नियुक्ति के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। लोगों ने इसे रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है।