भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के लांजी के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।
लांजी में कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लांजी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेंगे।मुख्यमंत्री लांजी के उत्कृष्ट विद्यालय में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे।
कोरका और बोंदारी गांव जाएंगे CM
लांजी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम कोरका और बोंदारी भी जाएंगे। गांवों के दौरे के दौरान वे बीमारी से पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय लोगों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को जानने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुबह 10:30 बजे लांजी से कोरका के लिए होंगे रवाना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10:30 बजे लांजी से कोरका के लिए प्रस्थान करेंगे।इसके बाद वे प्रातः 11:20 बजे ग्राम कोरका पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।