भोपाल: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक से कुचलने की दर्दनाक घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इस घटना पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
ग्वालियर हादसे पर कमलनाथ ने जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे लोगों को ट्रक से कुचलने की घटना में 15 श्रद्धालुओं की मृत्यु और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर से उनका मन व्यथित है।
कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।