मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश के चलते गर्मी से आंशिक राहत महसूस की गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले में हीटवेव का अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश के 25 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
सीधी में सबसे ज्यादा गर्मी
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सबसे अधिक 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रायसेन में रिकॉर्ड हुआ।
सबसे ज्यादा तापमान
सीधी - 43.8 डिग्री
भोपाल - 43.7 डिग्री
रायसेन - 43.6 डिग्री
खजुराहो (छतरपुर) - 43.4 डिग्री
खंडवा - 43.1 डिग्री
सबसे कम न्यूनतम तापमान
रायसेन - 21.5 डिग्री
करौंदी (कटनी) - 22.6 डिग्री
खजुराहो (छतरपुर) - 23.0 डिग्री
सतना - 23.1 डिग्री
मलाजखंड (बालाघाट) - 23.3 डिग्री
इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
24 घंटों में खास बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। मंडला में सबसे गर्म रात दर्ज की गई।