डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया है।
बंगाल के विकास को नई गति मिलेगी
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि जनता ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर बदलाव का रास्ता चुना है, जिससे अब बंगाल के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास कार्य तेज होंगे और राज्य नई दिशा में आगे बढ़ेगा।