भोपाल में आज कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। रवीन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागृह में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड का शुभारंभ
मुख्यमंत्री आज मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड, सीएम किसान हेल्पलाइन और पैक्स सदस्यता वृद्धि अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर सुविधाएं और त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
कई मंत्री और अधिकारी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ
ऐदल सिंह कंषाना,
विश्वास सारंग,
नारायण सिंह कुशवाह,
लखन पटेल और
नारायण सिंह पवार
सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों के संबोधन
कार्यशाला में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ अलग-अलग सत्रों में महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे:
जी.एस. चौहान एवं टीम: ई-विकास और उर्वरक वितरण प्रणाली
जितेन्द्र सिंह परिहार एवं टीम: प्राकृतिक खेती का पंजीयन और संवर्धन
डॉ. मनीषा जायसवाल एवं टीम: किसान कल्याण वर्ष 2026 में अभिमुखीकरण
एस.एस. वलारी एवं टीम: खरीफ और रबी के लिए जिला कृषि योजना
कमल कुमार जैन एवं टीम: eHRMS और सार्थक प्रणाली का क्रियान्वयन
सहकारिता विभाग: विभागीय प्रस्तुतीकरण
पवन सिंह श्याम एवं टीम: नरवाई प्रबंधन
रेवा सिंह सिसोदिया एवं टीम: उद्यानिकी बीज उत्पादन योजना
डॉ. पी.एस. किरार एवं टीम: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
मनोज कुमार पथरोलिया एवं टीम: मत्स्य पालन विभाग
डॉ. पी.एस. पटेल एवं टीम: पशुपालन एवं डेयरी विकास
किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
इस कार्यशाला और नई योजनाओं के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक, योजनाओं की जानकारी और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।