भोपाल। राज्य सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 62 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सिंगरौली में बैंक डकैती मामले के बाद एसपी मनीष खत्री को हटाकर उन्हें एआईजी, पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय से लेकर फील्ड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। सूची में भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी सहित 24 जिलों के एसपी बदले गए हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजाबाबू सिंह को एडीजी रेल बनाया गया है, जबकि विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) रवि कुमार गुप्ता को विशेष डीजी प्रशिक्षण एवं मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, सोलोमन यश कुमार मिंज को एडीजी शिकायत, मानवाधिकार एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
किसे कहां से कहां भेजा गया
रवि कुमार गुप्ता: स्पेशल डीजी रेल से स्पेशल डीजी प्रशिक्षण
राजाबाबू सिंह: एडीजी प्रशिक्षण से एडीजी रेल
डीपी गुप्ता: एडीजी शिकायत से एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग
सोलोमन यश कुमार मिंज: एडीजी पीएचक्यू से एडीजी शिकायत/लेखा/कल्याण
अमित सिंह: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से डीआईजी
अवधेश गोस्वामी: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल से डीआईजी, पुलिस मुख्यालय
अमित सांघी: डीआईजी ग्वालियर रेंज से डीआईजी होमगार्ड
बीरेंद्र कुमार सिंह: डीआईजी चयन से डीआईजी नर्मदापुरम
प्रशांत खरे: डीआईजी नर्मदापुरम से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
मनीष अग्रवाल: डीआईजी होमगार्ड से डीआईजी पीएचक्यू
मनोज कुमार राय: एसपी खंडवा से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
रियाज इकबाल: एसएसपी रेडियो से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
राहुल कुमार लोढ़ा: एसपी रेल भोपाल से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
सिमाला प्रसाद: एसपी रेल जबलपुर से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
असित यादव: एसपी भिंड से डीआईजी ग्वालियर
विवेक सिंह: डीसीपी भोपाल से डीआईजी शहडोल
शैलेंद्र सिंह चौहान: एसपी रीवा से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
कुमार प्रतीक: डीसीपी इंदौर से डीआईजी नारकोटिक्स
शिवदयाल: एसपी झाबुआ से डीआईजी पुलिस मुख्यालय
मयंक अवस्थी: एसपी धार से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
अरविंद तिवारी: एआईजी पीएचक्यू से सेनानी 34वीं वाहिनी
सूरज कुमार वर्मा: एसपी दतिया से एसपी भिंड
यांगचीन भूरिया: एसपी देहात इंदौर से एसपी शिवपुरी
गुरुकरण सिंह: सेनानी 24वीं वाहिनी से एसपी रीवा
दीपक कुमार शुक्ला: एसपी सीहोर से सेनानी 32वीं वाहिनी
अमन सिंह राठौड़: एसपी शिवपुरी से डीसीपी इंदौर
अनुराग सुजानिया: एआईजी पीएचक्यू से एसपी सागर
सचिन शर्मा: संयुक्त आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली से एसपी धार
वाहिनी सिंह: एसपी डिंडोरी से एसपी पीटीसी इंदौर
विकास कुमार सहवाल: एसपी सागर से डीसीपी भोपाल
धर्मराज मीणा: सेनानी 32वीं वाहिनी से एसपी मुरैना
समीर सौरभ: एसपी मुरैना से एसएसपी रेडियो भोपाल
रजत सकलेचा: एसपी मंडला से एसपी छतरपुर
आगम जैन: एसपी छतरपुर से एसपी खंडवा
मनीष खत्री: एसपी सिंगरौली से एआईजी पीएचक्यू भोपाल
सुनील कुमार मेहता: एसपी सिवनी से डीसीपी इंदौर
देवेंद्र कुमार पाटीदार: एसपी बुरहानपुर से एसपी झाबुआ
रामशरण प्रजापति: एसपी देहात भोपाल से एआईजी पीएचक्यू
सुंदर सिंह कनेस: एसपी पांढुर्णा से एसपी रेल जबलपुर
राजेश व्यास: डीसीपी इंदौर से एसपी नीमच
विनोद कुमार सिंह: एसपी आगर मालवा से सेनानी 24वीं वाहिनी
पंकज कुमार पांडेय: एआईजी पीएचक्यू से एसपी देहात भोपाल
प्रकाश चंद्र परिहार: डीसीपी इंदौर से एसपी पांढुर्णा
दिलीप कुमार सोनी: एसपी मऊगंज से एसपी आगर मालवा
राजेंद्र कुमार वर्मा: एसपी पीटीसी इंदौर से एसपी देहात इंदौर
विक्रांत मुराब: एआईजी पीएचक्यू से एसपी अनूपपुर
सुरेंद्र कुमार जैन: एसपी पीटीएस रीवा से एसपी मऊगंज
आशीष खरे: विशेष शाखा जबलपुर से एसपी डिंडोरी
अंकित जायसवाल: एसपी नीमच से एसपी रेल भोपाल
राजेश रघुवंशी: एएसपी खंडवा से एसपी मंडला
मोतिउर रहमान: एसपी अनूपपुर से सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
श्रुति कीर्ति सोमवंशी: एसपी दमोह से सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर
मयूर खंडेलवाल: डीसीपी भोपाल से एसपी दतिया
सोनाक्षी सक्सेना: डीसीपी भोपाल से एसपी सीहोर
सियाज के एम: हॉकफोर्स बालाघाट से एसपी सिंगरौली
आनंद कलगी: डीसीपी इंदौर से एसपी दमोह
कृष्ण लालचंदानी: डीसीपी इंदौर से एसपी सिवनी
आयुष गुप्ता: एएसपी जबलपुर से डीसीपी जोन-3 भोपाल
आदर्श कांत शुक्ला: एएसपी जबलपुर से डीसीपी जोन-4 भोपाल
नरेंद्र रावत: राज्यपाल परिसहाय से डीसीपी जोन-1 इंदौर
अभिषेक रंजन: एएसपी उज्जैन से डीसीपी जोन-3 इंदौर
राहुल देशमुख: सीएसपी उज्जैन से राज्यपाल परिसहाय