केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' करके उल्लेखनीय कार्य किया। विश्वभर में भगवान राम के भक्त पिछले 500 वर्षों से इस क्षण का इंतजार कर रहे थे। वे पूछ रहे थे कि भगवान राम को तंबू से एक भव्य मंदिर में कब स्थानांतरित किया जाएगा। शाह ने आगे अपने बयान में कहा कि, इस घटनाक्रम ने अब उस गहरे घाव को मिटा दिया है जो बाबर के युग के दौरान हमारे दिलों में हुआ था।
अमित शाह ने कहा कि, औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया था। यह मोदी ही थे जिन्होंने इतने वर्षों के बाद इसका पुनर्निर्माण कराया और वहां एक गलियारा बनाया।