New Delhi: अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति घोटाले (Arvind Kejriwal in Tihar) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तिहाड़ जेल में दिल्ली सीएम की सुबह की शुरुआत चाय और नाश्ते के साथ हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अदालत ने अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज होने के चलते घर का बना खाना खाने और अपने साथ निर्धारित दवाएं ले जाने की अनुमति दी है। अदालत के आदेश के अनुसार, हाई सिक्योरिटी वाली तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक अलग कमरा दिया गया और तीन किताबें रखने के लिए एक मेज और एक कुर्सी दी गई है। एएनआई ने तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से बताया, " जेल में पहली रात केजरीवाल अपने खुद के बिस्तर पर सोए, जो जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए नियमित बिस्तर से अलग था।
अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।