लंबे समय से चल रही मराठा आंदोलन अब समाप्त होने जा रहा है। मराठा आरक्षण के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने इस बात की पुष्टि की है। मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि वह आज सुबह इस आंदोलन को समाप्त कर देंगे, उनका विरोध भी अब समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे ने हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया है, इसलिए अब हम अपना आंदोलन आज समाप्त कर देंगे। शिंदे सरकार ने जरांगे पाटिल की मांगें मान ली हैं। साथ ही करीबी रिश्तेदार का कुनबी सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने के संबंध में अध्यादेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि मनोज जरांगे पाटिल शनिवार को सीएम शिंदे की मौजूदगी में अपना आंदोलन समाप्त करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है।
मराठा आरक्षण को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और इसके साथ ही हमारा विरोध भी समाप्त हो गया है।
Comments (0)