कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर बिहार पहुंच गए हैं। उनकी न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिले में पहुंची है, जिसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए बिहार पहुंची है। राहुल ऐसे समय पर बिहार में अपनी यात्रा लेकर आए हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है।
राहुल गांधी आखिरी बार 2020 बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में आए थे। किशनगढ़ की पहचान मुस्लिम बहुल इलाके के तौर पर होती है और यहां से कांग्रेस को हमेशा ही जीत मिलती आई है। राहुल गांधी अपनी इस रैली के जरिए बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार भी करना चाहते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हुई है, जो अब अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए यहां पहुंची है।

Comments (0)