CBSE के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए जहां एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वहीं, बोर्ड परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। CBSE के शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 9वीं, 10वीं में छात्रों को 10 विषय पढ़ने होंगे। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को कुल 6 विषय पढ़ने होंगे। इसके साथ ही CBSE 10वीं और 12वीं के छात्रों को सभी विषय में पास होना भी अनिवार्य होगा।
इससे पहले अब तक10वीं में स्टूडेंट अधिकतम 9 विषय चुन सकते थे, लेकिन वे 6 विषय ही चुनते थे और उनका केवल 5 विषय में ही उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था लेकिन अब 10 विषय पढ़ने होंगे। वहीं CBSE कक्षा 12वीं के छात्र 7 विषय चुनते थे, जिसमें एक विषय वैकल्पिक होता था। इनमें पांच विषयों में छात्रों का पास होना अनिवार्य होता था वहीं अब कुल छह विषय का अध्ययन करना होगा।

Comments (0)