बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि, बिहार में अपराध का बोलबाला है। लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने अपराध को जाति से जोड़ दिया। हालांकि राजद के लिए ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लालू यादव और राबड़ी देवी भी ऐसी राजनीति कर चुके हैं।
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साथा निशाना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बिहार में कथित बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य की राजग सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, राज्य में पूरी तरह से अपराधीकरण हो चुका है और अपराध का बोलबाला है। तेजस्वी यहीं नहीं रुके। उन्होंने छपरा में कुछ वारदातों को लेकर बिहार सरकार पर तीखे सवाल दागे। यहां तेजस्वी ने यादव समाज की बात कर अपराध को जाति से जोड़ दिया।
तेजस्वी यादव के बयान पर जीतन राम मांझी का पलटवार
वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जोरदार पलटवार किया है। मांझी ने कहा कि, जो सरकार 2005 से पहले रही है उन्हें कानून व्यवस्था पर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। 2005 से पहले का जो जंगल राज था उसे याद करके सब लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस समय कार्रवाई की जगह मुख्यमंत्री आवास में समझौता किया जाता था लेकिन आज वैसा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, आज घटनाएं घटती है लेकिन त्वरित कार्रवाई करके हुए न्याय किया जाता है।
Comments (0)