नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के पेपर लीक का मुद्दा गर्माता जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार इस पर बैकफुट में दिखाई दे रही है। देशभर के छात्र इस लीक के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं इस मामले पर स्टूडेंट्स का कहना है कि, जब सबूत सामने हैं तो मोदी सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती। यही नहीं नीट एग्जाम को कैंसिल कर दोबारा परीक्षा कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस बीच आज दिल्ली सहित पूरे देश में आम आदमी पार्टी के नेता कार्यकर्ता प्रदर्शन करने वाले थे जिसे फिलहाल कल तक के लिए टाल दिया गया है।
NEET परीक्षा घोटाले पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, लगभग 24 लाख बच्चों के भविष्य का सवाल है। करोड़ों मां-बाप चिंता में हैं।