लोकसभा चुनाव का समय अब बहुत कम ही बचा है। वहीं कांग्रेस-बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है कि, भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिणी राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों को पाला बदलने के लिए "50 करोड़ रुपये की पेशकश" की थी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया है कि, भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिणी राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने की कोशिश कर रही है।