प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ‘ट्रेलर' देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नयी गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वे साफ-साफ देख पा रहे हैं।''
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ‘ट्रेलर' देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नयी गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी।