लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीनों का समय बचा है लेकिन उससे पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में मतभेद लगातार बढ़ते जा रहे हैं और खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी का मानना है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब भी विपक्षी गठंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) का हिस्सा हैं और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।
ममता बनर्जी गठबंधन का हिस्सा
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के इतर यहां कहा, ‘‘हम मानते हैं कि वह (ममता बनर्जी) 27 दलों के समूह ‘इंडिया' का अब भी हिस्सा हैं। उनका दावा है कि उनकी प्राथमिकता भाजपा से मुकाबला करना है।