पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संसदीय चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है और अभी तक इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे पर फैसला तो दूर, लालू प्रसाद, उद्धव ठाकरे एकतरफा टिकट बांट कर कांग्रेस को उसकी औकात भी बता रहे हैं। लड़ने से पहले ही बिखर गया गठबंधन।
सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा छह सूची जारी कर 405 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जबकि विपक्षी गठबंधन अभी 50 सीट पर भी साझा उम्मीदवार तय नहीं कर पाया। राहुल गांधी और शशि थरूर की सीट पर भी गठबंधन फेल हो गया।