उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सकरात्मक राजनीति करती है। इसके साथ ही आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में हम लोग जीत रहे है और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोग तीन-चौथाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।
रविवार को लखनऊ में बीजेपी के कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत प्रदेश के कई नेता शामिल हुए।