New Delhi: राज्यसभा में बुधवार को तीन नए सदस्यों (Rajya sabha MP) का शपथ ग्रहण हुआ। सतनाम सिंह संधू, नारायण दास गुप्ता और स्वाति मालीवाल ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने नये सदस्यों का स्वागत किया। हालांकि, स्वाति मालीवाल को दोबारा शपथ लेनी पड़ी क्योंकि उनकी पहली शपथ पर सभापति ने विचार नहीं किया और दोबारा उनका नाम पुकारा। दरअसल, उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जो शपथ का हिस्सा नहीं थे।
राज्यसभा में बुधवार को तीन नए सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। सतनाम सिंह संधू, नारायण दास गुप्ता और स्वाति मालीवाल ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।