नीतीश कुमार की कैबिनेट में शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया लिया, जिसमें बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 को मंजूरी मिली। इसके तहत अगर तय हुई व्यवस्था के अनुसार, बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदकों को 15 दिन के अंदर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
बिहार में अब 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियों का फिर से 5 साल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यानी 15 साल पुरानी गाड़ियां सड़क पर नजर नहीं आएंगी।