CM Ashok Gehlot - PM मोदी ने राजस्थान के नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की 4 राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत भी मंच पर मौजूद थे। सीएम गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने इस दौरान पीएम मोदी के सामने अपने संबोधन में कहा कि, लोकतंत्र में किसी से दुश्मनी नहीं होती है। केवल विचारधारा की लड़ाई होती है। आज लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है।
मैं पीएम मोदी का राजस्थान में स्वागत करता हूं - सीएम गहलोत
प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, मैं पीएम मोदी का राजस्थान में स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि, पीएम ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं को समर्पित किया है। सीएम ने आगे कहा कि, पहले हम गुजरात से मुकाबला करते थे और महसूस करते थे कि, हम पिछड़ रहे हैं, लेकिन अब हम आगे बढ़ गए हैं।
हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रही है - पीएम
वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत सरकार प्रदेश के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती हैं। राजस्थान देश के सबसे बड़े प्रदेशों में से एक हैं। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, राजस्थान जितना विकसित होगा, देश के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी। पीएम ने कहा कि, देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है, अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है। रेलवे हो, हाईवे हो या एयरपोर्ट हो, हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रही है।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश से बढ़ेगा रोज़गार - पीएम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आग कहा कि, इस बर्ष के बजट में केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करना तय किया है। उन्होंने कहा कि, जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है तो इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है।
ये भी पढ़ें - PM Modi का आज राजस्थान दौरा, नाथद्वारा में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण
Comments (0)