हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा और कांग्रेस के एक बनाम एक का मुकाबला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से मंगलवार रात को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का डब्बा गोल हो चुका है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार में नहीं रहती है तब उसकी हालत जल बिन मछली की तरह होती है। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग सोने-चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, वे जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रहे हैं। कांग्रेस ने लोगों को दशकों तक रोटी-पानी और मकान से वंचित रखा।
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा और कांग्रेस के एक बनाम एक का मुकाबला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।