New Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि सारी एजेंसी को हमारे पीछे छोड़ दिया गया है। सभी लोगों ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किये लेकिन हमने काम करना नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को चाहे जेल में डाल दो, हम स्कूल व अस्पताल बनाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा, 'भाजपा में नहीं जाऊंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। भावुक होकर लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि जबतक आप सभी का साथ है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।' किराड़ी में दो स्कूल के शिलान्यास के मौके पर केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई शुभ काम करने जाते हैं, विपक्षी विरोध करने पहुंच जाते हैं। एक समय था, जब सरकारी स्कूलों से लोगों को उम्मीद नहीं थी, लेकिन आज लोगों के अंदर उम्मीद जगी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी एजेंसी को हमारे पीछे छोड़ दिया गया है। सभी लोगों ने हमारे खिलाफ षड़यंत्र किये लेकिन हमने काम करना नहीं छोड़ा।