सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। ओपी राजभर ने कहा कि, वो खरा-खरा बोलते हैं, इसलिए सपाईयों को बुरा लगता है। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि, वो PDA पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को साथ लेकर चलें। वहीं आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सवाल करते हुए राजभर ने कहा कि, कहां गया PDA, बड़ा बयान देते थे। ओपी ने कहा कि, अखिलेश यादव PDA के साथ S और लगा लें यानि PDAS (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग)।
सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा कि, वो खरा-खरा बोलते हैं, इसलिए सपाईयों को बुरा लगता है।