Lok Sabha Election 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी की मंगलवार (11 जून) को अपनी कैबिनेट के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। बता दें कि, ये बैठक लगभग 11 बजे राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित की जाएगी।
कैबिनेट बैठक में गृह विभाग, औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, कृषि और चिकित्सा विभाग जैसे कई प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है।